केकड़ी।  भिनाय थाना पुलिस ने ग्राम बगराई में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी धनसिंह उर्फ धनसा तथा उसे हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी शिवराज सिंह को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। प्रकरण संख्या 184/25 धारा 109(1), 126(2), 308(2), 61(2) बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। परिवादी अंकित पुत्र कैलाशचंद तेली निवासी देवलिया कला ने रिपोर्ट दी कि 30 जुलाई को धनसिंह, भूपेंद्र सिंह और हितेंद्र सिंह ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग की। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने पहले सह-आरोपी हितेंद्र प्रताप सिंह को पकड़ा। मुख्य आरोपी धनसिंह वारदात के बाद लगातार फरार होकर जंगलों व रिश्तेदारों के यहां छिपता रहा। 2 नवंबर को सराना पुलिस ने उसे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागार भेजा, जिसके बाद प्रोडक्शन वारंट पर भिनाय पुलिस ने उसे इस मामले में भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में धनसिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार उसके साले शिवराज सिंह ने उपलब्ध करवाए, जिस पर पुलिस ने शिवराज को भी गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थानाधिकारी अमरचंद, सउनि रामकाशिन, कानि. ओमसिंह, अजय, सुरेशचंद, भागचंद सेवदा, गोविंदराम और सुरेंद्र खोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।