India Update News
The Voice of Modern India. Accurate, Fast, and Trustworthy news from every corner of the nation.
संपादक प्रोफाइल
गोविंद वैष्णव (Govind Vaishnav)
गोविंद वैष्णव एक अनुभवी, समर्पित और बहुआयामी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में अपनी मेहनत, प्रतिभा और ईमानदारी से विशिष्ट पहचान बनाई है।
इन्होंने MJMC (पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर डिग्री) 65% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, जो उनके गहन विषय ज्ञान और पेशेवर दक्षता को दर्शाता है।
मीडिया एवं संस्थागत अनुभव
- First India News, HBC News और Jan TV जैसे रीजनल चैनलों में वीडियो एडिटिंग इंचार्ज के रूप में कार्य किया।
- NCERT की रीजनल कॉलेज, अजमेर में प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में सेवाएँ दीं। यहाँ वीडियो एडिटिंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए दो नेशनल अवार्ड प्राप्त किए।
- Skill India के अंतर्गत मीडिया असेसर के रूप में कार्य किया। इस दौरान भारत के विभिन्न राज्यों (छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब) में मीडिया एवं स्कूल असेसमेंट का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया।
- जब केकड़ी जिला था, तब Akashvani में जिला संवाददाता के रूप में कार्य किया।
- वर्तमान में Punjab Kesari, केकड़ी से संवाददाता के रूप में सक्रिय हैं।
डिजिटल मीडिया में उपलब्धि
गोविंद वैष्णव वर्तमान में इंडिया अपडेट न्यूज़ वेबसाइट का सफल संचालन कर रहे हैं। मात्र दो वर्षों से भी कम समय में वेबसाइट पर 15 लाख से अधिक विज़िटर पूरे होना उनकी दूरदर्शिता, डिजिटल समझ और जनविश्वास का प्रमाण है।
सम्मान एवं दृष्टि
26 जनवरी 2026 को केकड़ी उपखंड स्तर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु उन्हें सम्मानित किया गया।
उनके नेतृत्व में इंडिया अपडेट न्यूज़ निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और भविष्य में भी विश्वसनीय पत्रकारिता का मजबूत मंच बना रहेगा।