Article Image
N A
केकड़ी, 21 जून - 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर परिषद परिसर में उपखंड स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'एक पृथ्वी, एक स्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 21, 2025 • 5:02 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 21 जून - 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर परिषद परिसर में उपखंड स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' की थीम पर आधारित इस आयोजन में उपखंड प्रशासन, नगर परिषद, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के लाइव प्रसारण से हुई। इसके बाद योग प्रशिक्षक जेपी सोनी व सत्यनारायण सोनी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी, उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी, पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा, प्रधान होनहार सिंह राठौड़ और आयुक्त मनोज मीणा सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं सामाजिक संस्थाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में आयुर्वेद महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय योग प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा, जिसे दर्शकों ने करतल ध्वनि से सराहा। आयोजन के अंत में सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया।
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में भव्य योग कार्यक्रम, विद्यार्थियों का संगीतमय योग प्रदर्शन बना आकर्षण
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, गणेशधाम के परिसर में शनिवार को एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. पुनीत आर. शाह द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद योगाचार्य डॉ. लोकेश धाकड़ ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ को ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन और प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया।
बी.एच.एम.एस. विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय योग डेमोन्स्ट्रेशन ने सभी का मन मोह लिया। संगीत की लय पर किए गए योगासनों ने दर्शकों को न केवल आकर्षित किया, बल्कि योग के प्रति गहरी प्रेरणा भी दी।करीब 150 प्रतिभागियों ने योग सत्र में भाग लिया। आयोजन के अंत में सभी को आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया तथा प्राचार्य डॉ. शाह ने सभी को योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement