Article Image
N A
केकड़ी- न्यायालय परिसर में नवनिर्मित सुलभ शौचालय के निर्माण होने के बावजूद काफी समय से संचालन होने से अधिवक्ताओं व पक्षकरान को हो रही परेशानी के मध्य नजर नव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 17, 2024 • 7:29 AM IST
Share This Story
केकड़ी- न्यायालय परिसर में नवनिर्मित सुलभ शौचालय के निर्माण होने के बावजूद काफी समय से संचालन होने से अधिवक्ताओं व पक्षकरान को हो रही परेशानी के मध्य नजर नवनिर्वाचित जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मनोज आहूजा ने बार सदस्यों के साथ उपखंड अधिकारी सुभाष चंद हेमानी से मुलाकात कर शौचालय की को शुरू करवाने की मांग रखी जिसके बाद उपखंड अधिकारी ने त्वरित एक्शन लेते हुए सुलभ शौचालय को चालू स्थिति में करवाते हुए शौचालय की चाबी बार एसोसिएशन को सौंप दी जिससे मंगलवार से सुलभ शौचालय अधिवक्तागण व पक्षकारान के लिए चालू हो गया है।
बार अध्यक्ष मनोज आहूजा ने बताया कि न्यायालय परिसर में निर्मित सुलभ शौचालय के चालू नहीं होने से अधिवक्तागण सहित पक्षकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था काफी लंबे समय से सुलभ शौचालय निर्मित होने के बावजूद भी इसे बार एसोसिएशन को हैंडओवर नहीं किया गया जिस कारण इसका संचालन नहीं हो पा रहा था तथा सुलभ शौचालय के बाहर ताले लगे हुए थे । जिसको लेकर पूर्व में भी जिला कलेक्टर बनने प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में ज्ञापन देकर सुलभ शौचालय को चालू करवाने की मांग की गई थी कलेक्टर के आदेश पर सुलभ शौचालय में गंदे पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था की गई जिसके बाद मंगलवार को उपखंड अधिकारी सुभाष चंद हेमानी की मौजूदगी में सुलभ शौचालय को पक्षकारों व अधिवक्ता गण के लिए चालू कर दिया गया। इस मौके पर बार अध्यक्ष मनोज आहूजा, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद पाराशर, महासचिव मुकेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता सूर्यकांत दाधीच, भेरू सिंह राठौड़, सांवरलाल चौधरी, घनश्याम वैष्णव, रविंद्र मेवाड़ा, योगेश कोरवानी, अभिनव अग्रवाल, इमदाद अली सहित अन्य अधिवक्ता गण मौजूद थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement