Article Image
8 फरवरी को केकड़ी में विशाल हिन्दू सम्मेलन: आयोजन समिति का सर्वसम्मति से गठन, तैयारियों ने पकड़ा जोर
केकड़ी। सकल हिन्दू समाज केकड़ी के तत्वावधान में आगामी 8 फरवरी 2026 (रविवार) को केकड़ी के पटेल मैदान में आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 22, 2026 • 7:03 AM IST
Share This Story
केकड़ी। सकल हिन्दू समाज केकड़ी के तत्वावधान में आगामी 8 फरवरी 2026 (रविवार) को केकड़ी के पटेल मैदान में आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में पटेल स्कूल, सापणदा रोड स्थित विद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया।

बैठक में बंशीलाल जांगिड़ को आयोजन समिति का अध्यक्ष तथा सुदेश कुमार पाराशर को संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं समाज के वरिष्ठ जन नाथूलाल मेघवंशी, रामगोपाल माली, गंगाराम रैगर, छीतर गुर्जर एवं शिवरतन मूंदड़ा को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया।आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पद पर जगेश्वर पाण्डया, किशन सोनी, आनंद सोमानी, रामेश्वर मांडियां एवं चंचल चौकड़ीवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।सह-संयोजक के रूप में गीलूराम माली, रामचरण शर्मा, अशोक आर्य, महावीर कच्छावा, भंवरलाल बैरवा, महावीर विजयवर्गीय एवं दशरथ साहू को नियुक्त किया गया।अरविन्द गर्ग को समिति का कोषाध्यक्ष तथा राजेश शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया।
वित्त समिति में यशवंत बेली, रामनरेश विजय, मुरारी जी, किशन सोनी, राजेन्द्र फतेहपुरिया, महेश मंत्री, बंशीलाल जांगिड़, जगेश्वर पाण्डया एवं राजेन्द्र विनायका को शामिल किया गया।सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु रोहित जांगिड़ को प्रचार प्रमुख एवं बनवारी लाल बैरवा को सह-प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया।आयोजन समिति ने जानकारी दी कि सम्मेलन की पूर्व संध्या 7 फरवरी 2026 को सायं 5 बजे पटेल मैदान से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। वहीं 8 फरवरी 2026 को नगर के विभिन्न मंदिरों एवं सेवा बस्तियों से भव्य कलश यात्राएँ निकलकर नगर भ्रमण करते हुए सम्मेलन स्थल पटेल मैदान पहुँचेंगी। सम्मेलन में संत-महात्माओं के ओजस्वी आशीर्वचन एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।बैठक में उपस्थित सकल हिन्दू समाज के पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने इस विराट आयोजन को ऐतिहासिक, भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया तथा अधिकाधिक संख्या में समाजबंधुओं से सहभागिता का आह्वान किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement