Article Image
8वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में भी श्री सुधासागर स्कूल ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन
केकड़ी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 8वीं बोर्ड परीक्षा में श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलत
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 27, 2025 • 9:15 AM IST
Share This Story
केकड़ी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 8वीं बोर्ड परीक्षा में श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल शतप्रतिशत रहा, बल्कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। अधिकांश विद्यार्थियों ने 'ए' ग्रेड अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल ने बताया कि इस परीक्षा में स्कूल के कुल 48 विद्यार्थियों में से 43 ने 81 से 100 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 'ए' ग्रेड अर्जित की, इनमें 24 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने सभी विषयों में 'ए' ग्रेड हासिल की है। जबकि 5 विद्यार्थियों ने 61 से 80 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 'बी' ग्रेड अर्जित की। स्कूल का कोई भी विद्यार्थी 'बी' ग्रेड से नीचे नहीं रहा। स्कूल के कुल 48 में से 47 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में, 46 विद्यार्थियों ने संस्कृत विषय में एवं 43 विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय में 'ए' ग्रेड प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान बनाया।

उन्होनें बताया कि सभी विषयों में 'ए' ग्रेड हासिल करने वाले विद्यार्थियों में पीहू जैन पुत्री सचिन गदिया, आरव जैन पुत्र गजेन्द्र जैन, आरना मित्तल पुत्री उत्तम कुमार, आरवी जैन पुत्री हेमराज जैन, आस्था त्रिपाठी पुत्री चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, अर्जुनादित्य सिंह राठौड़ पुत्र उदय सिंह राठौड़, अविक जैन पुत्र राकेश जैन, दक्षा दाधीच पुत्री रविशंकर शर्मा, आरवी जैन पुत्री पवन जैन, दिशा होतचंदानी पुत्री हरीश कुमार होतचंदानी, एकांश दाधीच पुत्र चन्द्रप्रकाश द्विवेदी, गार्गी गौतम पुत्री राकेश कुमार गौतम, गौरव प्रजापति पुत्र कमल कुमार प्रजापति, मिस्बाह गौरी पुत्री मुस्तकीम गौरी, निहारिका चौधरी पुत्री राजेन्द्र चौधरी, परी सैनी पुत्री मुकेश कुमार सैनी, अर्जुनोदय सिंह राठौड़ पुत्र उदय सिंह राठौड़, रवीना जैन पुत्री ज्ञानचन्द जैन, रिद्धि पंजाबी पुत्री प्रमोद पंजाबी, शिवांश मिश्रा पुत्र हेमराज मिश्रा, उमंग उपाध्याय पुत्र मनोज कुमार उपाध्याय, विधि सोनी पुत्री विकास सोनी, यशवर्धन मीणा पुत्र मानसिंह मीणा एवं सिद्धि पंजाबी पुत्री प्रमोद पंजाबी ने शामिल है।
इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, उपाध्यक्ष सुरेश रांवका, सचिव आनन्द सोनी, कोषाध्यक्ष प्रमोद बाकलीवाल, स्कूल के निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल व उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने सभी होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement