Article Image
68वीं जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार से: श्री सुधासागर स्कूल के तत्त्वावधान में आयोजन
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्त्वावधान में शिक्षा विभाग के अंतर्गत 14 वर्षीय छात्र वर्ग की 68वीं
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 14, 2024 • 7:56 AM IST
Share This Story
केकड़ी। सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्त्वावधान में शिक्षा विभाग के अंतर्गत 14 वर्षीय छात्र वर्ग की 68वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार से शुरू होने जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह सवा दस बजे स्कूल परिसर में समारोहपूर्वक किया जाएगा।

क्रीड़ा प्रतियोगिता के संयोजक एस एन खंडेलवाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी, केकड़ी गोविन्द नारायण शर्मा होंगे, जबकि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा और राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी के प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता संस्था के सचिव आनन्द सोनी करेंगे। उन्होनें बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच स्कूल के उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा और शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण गुर्जर के मार्गदर्शन व शिक्षा विभाग के खेल प्रभारियों की देखरेख में अजमेर रोड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी के मैदान में सम्पन्न कराए जाएंगे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement