Article Image
63 हजार से अधिक गांवों को जोड़ने वाला धरती आबा अभियान शुरू, जनजातीय विकास के लिए 59156 करोड़ रुपये का परिव्यय
केकड़ी, 15 नवंबर। जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय समारोह एवं संवाद कार्यक्रम आज नगर परिषद सभागार में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिला स्तरीय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 15, 2024 • 6:54 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 15 नवंबर। जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय समारोह एवं संवाद कार्यक्रम आज नगर परिषद सभागार में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिला स्तरीय समारोह को वर्चुअल सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारम्भ किया गया है। इससे 26 राज्यों, 4 केन्द्र शासित प्रदेशों के 63 हजार 846 गांवों में निवासित 5.38 करोड़ जनजातीय लोगों के लिए आगामी वर्षो में 59 हजार 156 करोड़ रूपए का परिव्यय किया जाएगा।

इसके तहत सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक साल तक निरंतर जन जातीय उत्कर्ष एवं समृद्धि हेतु निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण भारत सरकार की प्राथमिकता है। उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका एवं समग्र जनजातीय विकास के लिए केन्द्र सरकार आधारभूत संरचना तैयार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बिहार के जमुई से वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम मिलकर देश के आदिवासियों के विचारों का भारत का विचार बनाएंगे। उनकी संस्कृति को सहेजने, जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने भारत की आजादी के लिए हुए विभिन्न विद्रोह के बारे में बताया तथा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र प्रेम की भावना से उनके सिद्धांतों को जीवन में उतरने की बात कही।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोक राम दहिया , जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, डीसीएमएचओं डॉ. सीमा नर्वानिया, राजीविका जिला समन्वयक नीतीश सुथार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement