Article Image
5वीं बोर्ड परीक्षा में भी श्री सुधासागर स्कूल ने रचा इतिहास, सभी 59 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन, 37 विद्यार्थियों ने हासिल की सभी विषयों में 'ए' ग्रेड
केकड़ी। 5वीं बोर्ड परीक्षा में श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता का परचम लहराया है। शुक्रवार को घ
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 30, 2025 • 5:07 AM IST
Share This Story
केकड़ी। 5वीं बोर्ड परीक्षा में श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता का परचम लहराया है। शुक्रवार को घोषित नतीजे के अनुसार विद्यालय का परीक्षा परिणाम न केवल शतप्रतिशत रहा, बल्कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। अधिकांश विद्यार्थियों ने 'ए' ग्रेड अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस परीक्षा में स्कूल के कुल 59 विद्यार्थियों में से 50 ने 81 से 100 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 'ए' ग्रेड अर्जित की, इनमें 37 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने सभी विषयों में 'ए' ग्रेड हासिल की है। जबकि 9 विद्यार्थियों ने 61 से 80 प्रतिशत के बीच अंक लेकर 'बी' ग्रेड अर्जित की। स्कूल का कोई भी विद्यार्थी 'बी' ग्रेड से नीचे नहीं रहा।

स्कूल के प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल ने बताया कि सभी विषयों में 'ए' ग्रेड हासिल करने वाले विद्यार्थियों में आरव सुवालका पुत्र बलवंत सुवालका, आरना शर्मा पुत्री मधुसुदन शर्मा, आरवी जैन पुत्री लाभचंद जैन, आर्या जैन पुत्री आशीष जैन, अनन्त दाधीच पुत्र मनीष दाधीच, अनाया जैन पुत्री अनिल कुमार जैन, अंश जैन पुत्र अनिल कुमार मित्तल, अंशिका जैन पुत्री मुकेश कुमार जैन, अन्वी शर्मा पुत्री मनीष कुमार शर्मा, अराध्या साहू पुत्री अरविन्द कुमार साहू, अथर्व शर्मा पुत्र अर्जुन कुमार शर्मा, अवि जैन पुत्र जयेश कुमार जैन, अविका शर्मा पुत्री विकास शर्मा, आरवी जैन पुत्री विनय कुमार जैन, अविनाश खंडेलवाल पुत्र सत्यनारायण खंडेलवाल, दर्श गोयल पुत्र राकेश कुमार गोयल, धानवी गौड़ पुत्री जितेन्द्र सिंह गौड़, गौरव मूलचंदानी पुत्र अशोक मूलचंदानी, हर्षद जैन पुत्र अनिल कुमार जैन, हर्षित कुमावत पुत्र मेवालाल कुमावत, इच्छित जांगिड़ पुत्र सुशील नारायण, ज्योति चौधरी पुत्री जसराज जाट, कशवी वैष्णव पुत्री बालकिशन वैष्णव, काव्याश्री टेलर पुत्री हनुमान प्रसाद टेलर, केशव व्यास पुत्र हितेश व्यास, खुशीराम माली पुत्र सोनूराम माली, कुलश्रेष्ठ प्रताप सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह, मिहिका जैन पुत्री कमल कुमार जैन, मुकुंद सोनी पुत्र शेखर सोनी, नयान सामंत पुत्र योगेश सामंत, परिधि राघव पुत्री वीरेन्द्र सिंह, परिधि तोषनीवाल पुत्री दिनेश तोषनीवाल, रिद्धिमा जैन पुत्री पारस कुमार जैन, रोनित जैन पुत्र रोबिन गदिया, रुद्र सिंह सोलंकी पुत्र मनीष सोलंकी, सैयद शाहनवाज अली पुत्र सैयद नवाब अली, सक्षम दाधीच पुत्र रविशंकर शर्मा शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, उपाध्यक्ष सुरेश रांवका, सचिव आनन्द सोनी, कोषाध्यक्ष प्रमोद बाकलीवाल, स्कूल के निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल व उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने सभी होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement