Article Image
30 वर्षीय युवक की कीटनाशक सेवन से बिगड़ी तबीयत, हालत गंभीर
केकड़ी जिले के टोडारायसिंह उपखंड के भासु गांव निवासी 30 वर्षीय युवक रतनलाल पुत्र धन्नालाल कीर ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 03, 2024 • 12:04 AM IST
Share This Story
केकड़ी जिले के टोडारायसिंह उपखंड के भासु गांव निवासी 30 वर्षीय युवक रतनलाल पुत्र धन्नालाल कीर ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। सूचना मिलते ही टोडारायसिंह से 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी चेतन गुर्जर और पायलट बुद्धि प्रकाश चौधरी की तत्परता से युवक को तुरंत टोडारायसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल केकड़ी रेफर किया गया है। युवक द्वारा कीटनाशक सेवन के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement