Local News
Article Image
26 अप्रैल को मतदान दिवस पर सुबह 7 से 9 बजे हैप्पी ऑवर वोटिंग
केकड़ी - लोकसभा आम चुनाव 2024 के संदर्भ में सहायक रिटर्निग अधिकारी केकड़ी सुभाष चंद्र हेमानी व समर्पित सहायक रिटर्निग अधिकारी केकड़ी बंटी राजपूत के परामर्श
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 24, 2024 • 9:04 PM IST
Share This Story

केकड़ी - लोकसभा आम चुनाव 2024 के संदर्भ में सहायक रिटर्निग अधिकारी केकड़ी सुभाष चंद्र हेमानी व समर्पित सहायक रिटर्निग अधिकारी केकड़ी बंटी राजपूत के परामर्श व स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी जयकांत शर्मा के प्रोत्साहन पर केकड़ी शहर के भामाशाह मतदान जागरूकता हेतु अपना खजाना खोल दिया जो भी मतदाता मतदान करने अपने बूथ पर प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक हैप्पी आवर में जायेगा उन प्रथम मतदाता को मतदान प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा जो सभी बैंक शाखा केकड़ी ,भारत गैस एजेंसी ,हलवाई संघ ,किराना व्यापार संघ ब सरदार पेट्रोल पंप की ओर से होगा साथ ही हलवाई संघ अपनी अंगुली पर मतदान श्रृंगार दिखाने पर प्रति किलो 10 रुपए व व्यापार संघ की ओर से 1%[प्रतिशत] की छूट खरीद पर मतदाता को दी जाएगी और सरदार पेट्रोल पंप की ओर से सभी का मुंह मीठा कराया जायेगा भारत गैस एजेंसी सभी शतक वीर मतदाताओं को छतरी व पानी की बोतल भेट करेगे गर्मी को देखते हुए सभी मतदाताओं से निवेदन है आप 26 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक हैप्पी आवर में मतदान केंद्र पर पहुंचकर अधिक अधिक मतदान करें और इनाम पाए मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से साय 6:00 बजे तक रहेगा सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे और सशक्त लोकतंत्र की मजबूत नींव रखें।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 day ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement