Article Image
220 किलो डोडा पोस्त तस्करी मामले में पांच साल से फरार 10 हजार के इनामी तस्कर ओमप्रकाश टांडी को केकड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
केकड़ी शहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में बड़ी सफलता प्राप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा एवं वृताधिकारी हर्षित शर्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 24, 2025 • 7:16 AM IST
Share This Story
केकड़ी शहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में बड़ी सफलता प्राप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल मीणा एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए वर्ष 2020 से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी ओमप्रकाश टांडी को गिरफ्तार किया गया।

शहर थाना अधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि 5 दिसंबर 2020 को तत्कालीन थानाधिकारी को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गुलगांव बस स्टैंड के पास एक लावारिस इनोवा कार (RJ14-UI-8700) खड़ी है, जिसमें अवैध डोडा पोस्त हो सकता है। मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 13 बोरों में 220 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। इस मामले में थाना केकड़ी शहर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
प्रकरण में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश टांडी पुत्र हिम्मताराम जाति जाट, उम्र 30 वर्ष, निवासी खड़काली, पोस्ट गुड़ा भगवानदास, थाना पाचोड़ी, जिला नागौर, हाल निवासी शास्त्री नगर कॉलोनी, पुराना बाईपास, मेला मैदान के पास, नागौर, की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किए गए। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और पांच वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा निरंतर मेहनत कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी तस्करी में लिप्त शातिर प्रवृत्ति का अपराधी है। मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता को लेकर अनुसंधान जारी है। इस कार्यवाही में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के साथ हैड कांस्टेबल कालूराम, कांस्टेबल राजेन्द्र, रामराज, महेन्द्र, साइबर सेल अजमेर के सुरेन्द्र व कांस्टेबल तेजमल की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और लगन से यह सफलता प्राप्त हुई है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement