Article Image
21 जून को पटेल मैदान केकड़ी में प्रातः 6 से 8 बजे तक आयोजित होगा योग कार्यक्रम। ''योग स्वयं और समाज के लिए‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा योग दिवस
केकड़ी, 20 जून। ‘‘योग स्वयं और समाज के लिये‘‘ थीम के साथ 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 कार्यक्रम 21 जून 2024 को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। आयोजन तैयारिय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 20, 2024 • 5:16 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 20 जून। ‘‘योग स्वयं और समाज के लिये‘‘ थीम के साथ 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 कार्यक्रम 21 जून 2024 को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। आयोजन तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने बताया कि 21 जून 2024 को प्रातः 6 बजे से पटेल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों की सहभागिता आयोजन में सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को योग के प्रति जागरूक करने के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है । समस्त अधिकारी और कार्मिक भी आयोजन में सहभागिता करेंगे। आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए है। उपखण्ड से लेकर ग्राम स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. गिरिराज ने आयोजन की रूपरेखा से अवगत करवाते हुए बताया कि योग प्रशिक्षक के माध्यम से उपस्थितजनों को योगाभ्यास करवाया जायेगा।
उन्होंने आमजन से आधिकाधिक संख्या में योगाभ्यास में भाग लेने के लिए अपील की।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement