Article Image
14 वर्षीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में देवलियाकलां ने जीता विजेता का खिताब
केकड़ी। श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित 14 वर्ष आयुवर्ग में छात्रों की 68वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 18, 2024 • 3:19 AM IST
Share This Story
केकड़ी। श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित 14 वर्ष आयुवर्ग में छात्रों की 68वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पहल पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय देवलियाकलां की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीत लिया।

क्रीड़ा प्रतियोगिता के संयोजक एस एन खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चांपानेरी व पहल पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवलियाकलां के बीच खेला गया, जिसमें देवलियाकलां ने शानदार विजय दर्ज की। प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चांपानेरी दूसरे स्थान पर व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दौलतपुरा तीसरे स्थान पर रहे। खेल प्रभारी कैलाशचंद शर्मा, तकनीकी सलाहकार कृष्ण गोपाल मीणा, निर्णायक भारत भूषण और शारीरिक शिक्षक सत्य नारायण गुर्जर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संयोजक खण्डेलवाल ने बताया कि समापन समारोह गुरुवार को दोपहर सवा बारह बजे स्कूल प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement