Article Image
120 से अधिक आवासीय पट्टों का वितरण, घुमंतू और विमुक्त परिवारों को मिला लाभ
केकड़ी ,2 अक्टूबर। जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद सभागार में बुधवार को जिले के घुमंतू, अर्धघुमंतू एवं विमुक्त श्रेणी के परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 02, 2024 • 6:52 AM IST
Share This Story
केकड़ी ,2 अक्टूबर। जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद सभागार में बुधवार को जिले के घुमंतू, अर्धघुमंतू एवं विमुक्त श्रेणी के परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथियों अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी , पंचायत समिति केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ , पंचायत समिति भिनाय प्रधान संपत राज लोढ़ा सहित अन्य द्वारा जिले के घुमंतू, अर्धघुमंतू एवं विमुक्त श्रेणी के परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण किया गया। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोक राम दहिया ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जिले की समस्त पंचायत समितियों द्वारा 120 से अधिक आवासीय पट्टों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी द्वारा स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई गई । इस दौरान उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी , ब्लॉक विकास अधिकारी सहित अधिकारी कार्मिक एवं बड़ी संख्या में घुमंतू, अर्द्ध घुमंतू और विमुक्त श्रेणी के परिवारजन तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement