Article Image
1167 नौनिहाल ने स्वर्ण प्राशन कल्प ओषधि का किया सेवन
केकड़ी:13 मई -बढ़ते कदम गौशाला संस्थान केकड़ी एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क "स्वर्ण प्राशन कैंप" का पुष्य नक्षत्र में सोमवा
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 13, 2024 • 6:30 AM IST
Share This Story

केकड़ी:13 मई -बढ़ते कदम गौशाला संस्थान केकड़ी एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क "स्वर्ण प्राशन कैंप" का पुष्य नक्षत्र में सोमवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय,अजमेरी गेट के पास केकड़ी में आयोजित किया गया। शिविर में 1167 बच्चों ने स्वर्ण प्राशन कल्प ओषधि का सेवन किया गया।

आयुर्वेदिक स्वर्ण प्राशन शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉक्टर रंजना जैन उप अधीक्षक , एवं बढ़ते कदम गौशाला के अध्यक्ष अशोक पारीक , के द्वारा धन्वंतरी भगवान के छायाचित्र पर पुष्प माला पहना कर दीप प्रचलित कर किया ।

पुष्प नक्षत्र में 6 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन की बूंद पिलाकर शुभारंभ किया गया। शिविर प्रभारी डॉक्टर विकास गजराज,ने बताया की शिविर के सफल संचालन की दृष्टि से सत्यनारायण वैष्णव, वरिष्ठ सहायक राजकुमार द्वारा महाविद्यालय स्टाफ की समस्त सुविधाएं उपलब्ध की गई हे। आयुर्वेद महाविद्यालय संकाय के विद्यार्थी पूनम सांवरिया, विकास मीणा, पवन कुमार सैनी,आर्यन शर्मा,निशा चौधरी,रामसिंह जाखड़ आदि के साथ चिकित्सालय स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement