Article Image
103 अपराधियों की धरपकड़: केकड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई...21 टीमों की कार्रवाई, 60 स्थानों पर दबिश
केकड़ी, 3 अगस्त - जिला पुलिस केकड़ी ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 21 टीमों की मदद से 103 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इन टीमों ने 60 स्थानों पर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 03, 2024 • 7:21 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 3 अगस्त - जिला पुलिस केकड़ी ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 21 टीमों की मदद से 103 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इन टीमों ने 60 स्थानों पर दबिश डालकर अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ की।

पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार, जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य संगठित अपराधियों, भगौड़े, उदघोषित, मफरूर, इनामी अपराधी, स्थाई वारंटी, आदतन अपराधियों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ करना था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम चन्द्र सिंह और पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में जिले के सभी थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों का गठन कर एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करें।
इस अभियान के दौरान जिला केकड़ी पुलिस ने 21 टीमों के साथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। संदिग्धों से पूछताछ कर उनकी पृष्ठभूमि और गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र की गई। अभियान में 19 वारंटियों, 26 पूर्व अपराधियों और अन्य 58 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement