Article Image
हिसामपुर विद्यालय में दीपावली महोत्सव, छात्रों ने की कक्षाओं की सजावट और मनाया पर्व
हिसामपुर- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिसामपुर में दीपावली महोत्सव के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत प्रधानाचार्य
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 24, 2024 • 6:57 AM IST
Share This Story
हिसामपुर- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिसामपुर में दीपावली महोत्सव के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत प्रधानाचार्य कृष्णगोपाल माली द्वारा माँ लक्ष्मी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। प्रधानाचार्य ने दीप जलाते हुए विद्यार्थियों को दीपावली के पावन पर्व के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और छात्रों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी। प्रभारी शिक्षक अनिल कुमार वैष्णव ने जानकारी दी कि इस आयोजन में विद्यालय के छात्रों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कक्षा कक्षों की साफ-सफाई करके उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया। दीपावली के विषय पर सुंदर चार्ट बनाए गए और दीप जलाकर पर्व का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करते हुए तिलक निकालकर मौली बांधी और मुंह मीठा कराया। शिक्षकों ने भी छात्रों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य कृष्णगोपाल माली ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "दीपावली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है। भगवान राम का जीवन हमें सिखाता है कि हम कैसे आदर्श जीवन जिएं और समाज में सद्भाव और नैतिकता का पालन करें।" उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सच्चाई और कर्तव्यनिष्ठा का पालन करें।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुरेश कुमार मीणा, हरिराज मीणा, आशाराम साहू, नीरज कुमार शर्मा, ब्रह्मलाल मीणा, जगदीश मीणा, अनिल कुमार सैनी, वीरेंद्र सिंह नरूका, रामलक्ष्मण शर्मा, गोविंद माहेश्वरी, किशन नामा, और राजीव सिंह राठौड़ सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और इस अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यालय में इस आयोजन ने छात्रों में त्योहार की पारंपरिक महत्ता को आत्मसात करने के साथ-साथ नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान किया।





Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement