Article Image
होली पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, डीआईजी अजमेर ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
अजमेर: उप महानिरीक्षक (DIG) पुलिस, अजमेर रेंज, ओम प्रकाश (IPS) ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, उप अ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 11, 2025 • 5:34 AM IST
Share This Story
अजमेर: उप महानिरीक्षक (DIG) पुलिस, अजमेर रेंज, ओम प्रकाश (IPS) ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, उप अधीक्षकों, थानाधिकारियों और एफ.एस.एल. (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) अधिकारियों के साथ संवाद किया। इस बैठक में एफ.एस.एल. जांच से जुड़ी चुनौतियों और समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई।

एफ.एस.एल. जांच की समस्याओं पर चर्चा बैठक में अजमेर, ब्यावर, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक जिलों के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफ.एस.एल.), अजमेर के अतिरिक्त निदेशक राजवीर सिंह ने सेम्पल लेने की प्रक्रिया और जांच से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एफ.एस.एल. जांचों में आ रही समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है और जांच की प्रभावशीलता को कैसे बढ़ाया जाए।

होली पर विशेष सतर्कता के निर्देश होली के त्योहार को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में विशेष निर्देश दिए गए। उप महानिरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सख्त निगरानी रखने और किसी भी संभावित अशांति को रोकने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस बंदोबस्त किए जाएं।

अपराध जांच की गुणवत्ता में सुधार पर जोर डीआईजी ने एफ.एस.एल. अधिकारियों और पुलिस बल को जांच की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराधों की त्वरित और वैज्ञानिक जांच से न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement