Article Image
हनुमान कुम्हार बने अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ के युवा जिला सचिव
केकड़ी, 8 मार्च- अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) महासंघ दिल्ली/मुंबई, प्रदेश कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार देवपुरा, केकड़ी निवासी हनुमान कुम्हा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 08, 2025 • 6:26 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 8 मार्च- अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्भकार) महासंघ दिल्ली/मुंबई, प्रदेश कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार देवपुरा, केकड़ी निवासी हनुमान कुम्हार को युवा जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर समाज के लोगों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। महासंघ ने इस अवसर पर हनुमान कुम्हार को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि वे तन, मन और धन से समाज के हित में विकास कार्यों में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाएंगे।

महासंघ की ओर से जारी प्रमाण पत्र में कहा गया है कि हनुमान कुम्हार की सक्रियता और समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासंघ को विश्वास है कि वे अपनी निष्ठा और समर्पण से समाज के विकास और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हनुमान कुम्हार की इस नियुक्ति पर देवपुरा और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में समाज के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य होने की उम्मीद जताई। समाज के लोगों का कहना है कि उनकी नियुक्ति से प्रजापति समाज को नई दिशा मिलेगी और युवा शक्ति को संगठित करने में मदद मिलेगी। हनुमान कुम्हार ने इस अवसर पर महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हित में निरंतर कार्य करेंगे और महासंघ के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा समाज के विकास और युवाओं को संगठित करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा और महासंघ के सभी निर्देशों का पालन करूंगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement