Article Image
हिंगोनियां मे आयोजित नेत्र जांच शिविर मे ग्रामीण हुए लाभान्वित
सरवाड़ - (शिवशंकर वैष्णव) जयपुर रग्स फाउंडेशन एवं विजन स्प्रिंग के तत्वावधान मे आई टी सेंटर हिंगोनियां मे सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित हुआ जिस
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 27, 2024 • 7:56 AM IST
Share This Story

सरवाड़ - (शिवशंकर वैष्णव) जयपुर रग्स फाउंडेशन एवं विजन स्प्रिंग के तत्वावधान मे आई टी सेंटर हिंगोनियां मे सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित हुआ जिसमे 103 ग्रामीणो की आंखो की जांच की गई। जितेन्द्र सिंह ने बताया कि शिविर का शुभारंभ सरपंच घीसालाल कीर एवं सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह केशावत के सानिध्य मे हुआ जिसमे ग्रामीणो की नेत्र जांच की गई।

शिविर मे कुल 103 लोगो की नेत्र जांच की गई जिनमे से 70 लोगो को चश्मे वितरित किए गये तथा 11 लोगो को मोतियाबिन्द की शिकायत होने पर ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया जिनका जयपुर ले जाकर ऑपरेशन किया जायेगा। इसी तरह 22 लोगो की नेत्र जांच नोर्मल पाई जाने पर उन्हे आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर मे जयपुर रग्स फाउंडेशन से अर्जुन सिंह राठौर,विजन स्प्रिंग से कुलदीप एवं उनकी टीम ने शिविर मे सेवाएं दी। शिविर मे सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह केशावत एवं सरपंच घीसालाल कीर का विशेष सहयोग रहा। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर आयोजन के लिए सरपंच घीसालाल कीर ने टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement