Article Image
हॉकी के महाकुंभ का शुभारंभ: केकड़ी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आगाज
केकड़ी में मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दसवीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 02, 2025 • 5:33 AM IST
Share This Story
केकड़ी में मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दसवीं अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुभाष हेमानी ने अध्यक्षता की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हर्षित शर्मा (डीवाईएसपी केकड़ी), रिटायर्ड अतिरिक्त एसपी भंवरलाल जगरवाल, एमएलडी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर अविनाश दुबे, शारीरिक शिक्षक गिरधर सिंह राठौड़ (रा.उ.मा.वि. प्रतापपुरा), धनराज चौधरी, राजीव शाह, संजीव शाह (समाजसेवी) उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। उद्घाटन मैच शाहपुरा (राजस्थान) और छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) के बीच खेला गया, जिसमें शाहपुरा ने 2-1 से जीत दर्ज की। मंदसौर (मध्यप्रदेश) ने कोल्हापुर (महाराष्ट्र) को 5-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। अवध अकैडमी (उत्तर प्रदेश) और ध्यानचंद हॉकी क्लब उज्जैन (मध्यप्रदेश) के बीच खेला गया मुकाबला शूटआउट तक पहुंचा, जिसमें उज्जैन ने 5-3 से जीत हासिल की। पूरे दिन विभिन्न टीमों के बीच मैच जारी रहे और दर्शकों ने रोमांचक खेल का आनंद लिया।

मीडिया प्रभारी मोहम्मद जावेद ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे भारत से कुल 26 टीमें भाग ले रही हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने क्लब के सदस्यों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। रिटायर्ड अतिरिक्त एसपी भंवरलाल जगरवाल ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।



क्लब के सदस्य मनीष शर्मा और अन्य सदस्यों ने अतिथियों का सम्मान साफा, माला, और मोमेंटो देकर किया। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन हरि नारायण बिदा ने प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन अरविंद अग्रवाल ने किया। दिनभर चलने वाले मैचों का आंखों देखा हाल विनय सिंह भाटी ने अपनी शानदार कमेंट्री के माध्यम से प्रस्तुत किया।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement