Article Image
स्व. सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में अखिल भारतीय काव्य महोत्सव 18 जून को, केकड़ी के घंटाघर पर होगा भव्य आयोजन
केकड़ी, 14 जून। विश्वविख्यात हास्य कवि, संवेदनशील गीतकार और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त साहित्यकार स्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में इस वर्ष 18 जून को भ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 14, 2025 • 6:09 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 14 जून। विश्वविख्यात हास्य कवि, संवेदनशील गीतकार और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त साहित्यकार स्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में इस वर्ष 18 जून को भव्य अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर केकड़ी के घंटाघर पर आयोजित होगा। सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान के सचिव डॉ. अविनाश दुबे ने बताया कि केकड़ी तहसील के छोटे से गांव गुलगांव में जन्मे स्व. सुरेन्द्र दुबे ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से न केवल अजमेर जिले बल्कि भारतवर्ष का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से हर वर्ष सार्वजनिक स्तर पर भव्य आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष छठा “स्व. सुरेन्द्र दुबे स्मृति सम्मान 2024” अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वीर रस कवि डॉ. हरिओम पंवार को तथा सातवां “स्व. सुरेन्द्र दुबे स्मृति सम्मान 2025” लोकप्रिय गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को प्रदान किया जाएगा। दोनों साहित्यकारों को संस्था की ओर से एक-एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की नगद राशि, शॉल, श्रीफल, ताम्रपत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
स्मृति संस्थान द्वारा दिए जाने वाला यह पुरस्कार देशभर में किसी कवि की स्मृति में व्यक्तिगत स्तर पर दिए जाने वाले सबसे बड़ी राशि का पुरस्कार माना जाता है। इससे पूर्व यह सम्मान पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, गीतकार संतोष आनंद, हास्य-व्यंग्यकार अशोक चक्रधर, अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक डॉ. कीर्ति काले तथा पंडित सत्यनारायण सत्तन को प्रदान किया जा चुका है।
18 जून को आयोजित इस काव्य महोत्सव में डॉ. हरिओम पंवार और डॉ. विष्णु सक्सेना के साथ-साथ देश के नामचीन कवि एवं कवयित्री जैसे डॉ. कीर्ति काले (नई दिल्ली), डॉ. कैलाश मंडेला (शाहपुरा), हास्य कवि दीपक शुक्ला दनादन (भोपाल) और हास्य कवि सुदर्शन बंटी भी काव्य पाठ करेंगे। जन महोत्सव के रूप में आयोजित किए जा रहे इस आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement