Article Image
स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दौसा पहुंचे केकड़ी के कांग्रेस कार्यकर्ता, अर्पित की श्रद्धांजलि
दौसा/केकड़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान नेता स्व. राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को दौसा जिले के भण्डाना स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा व सर्व
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 11, 2025 • 4:38 AM IST
Share This Story
दौसा/केकड़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान नेता स्व. राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को दौसा जिले के भण्डाना स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा व सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और हजारों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व चिकित्सा मंत्री व केकड़ी के पूर्व विधायक डॉ. रघु शर्मा, भरतपुर सांसद संजना जाटव, करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, विधायक मनीष यादव, पीआर मीणा, लक्ष्मण मीणा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा राजेश पायलट जी की सोच ग्रामीण, किसान और युवा केंद्रित थी। उनके जीवन से हमें सेवा, संघर्ष और सादगी की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से युवक कांग्रेस अध्यक्ष नवल दाधीच के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दौसा पहुंचे। इनमे सांवरलाल गुर्जर, भोपाल सिंह गुर्जर, पप्पू गुर्जर, हेमराज गुर्जर, सरपंच महादेव खारोल, भराई सरपंच शैतान सिंह मीणा (देवपुरा), एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रणव माथुर, घासीलाल रेगर, रामदेव सोनी, राम राय गुर्जर (ओंकारपुरा, सावर), अनमोल सेन, बंटी कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने दौसा के भंडाना गांव स्थित राजकीय राजेश पायलट विधि महाविद्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया और पुष्पांजलि अर्पित की। सभा में सर्वधर्म प्रार्थना के साथ मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।





Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement