Article Image
स्वस्थ, स्वच्छ, पोषित समाज के लिए राजीविका की भूमिका महत्वपूर्ण
केकड़ी,27 सितंबर। एफएनएचडब्लयू एवं जेण्डर गतिविधियों की द्वितीय त्रेमासिक जिला समन्वय बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर श्वेता चौहान की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 27, 2024 • 7:25 AM IST
Share This Story
केकड़ी,27 सितंबर। एफएनएचडब्लयू एवं जेण्डर गतिविधियों की द्वितीय त्रेमासिक जिला समन्वय बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर श्वेता चौहान की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। खाद्य पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व जेण्डर के माध्यम से चल रही गतिविधियां जैसे गृह भ्रमण, पोषण वाटिका,टीकाकरण, जागरूकता पर सहयोगात्मक गतिविधियों की प्रगति एवं राजीविका की महिलाओं की सक्रिय भूमिका पीपीटी के माध्यम से धर्मेश यूनिसेफ अजमेर द्वारा प्रस्तुत की गई।

यूनिसेफ-जयपुर के जमीर द्वारा घरेलू हिंसा की पहचान एवं सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, किशोरी बालिकाओं की शिक्षा, सरकारी योजनाओं हेतु लाभ एवं पात्रता, बाल विवाह रोकथाम हेतु संबंधित विभागों से सहयोग एवं समाधान की अपेक्षा की है। अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजीविका की महिलाओं को अपने विभाग से संबंधित समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों को चिन्हित करके सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास अधिकारी जगदीश नाडोती, उपनिदेशक कृषि अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश परमार, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता इंद्रजीत सिंह , राजीविका से नितेश सुथार, रूचि जैन एवं समस्त स्टाफ व महिलायें उपस्थित रही।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement