सावर  लायंस क्लब सावर द्वारा सांवरिया मार्बल सावर में नेत्र ज्योति हेतु जरूरतमंद लोगों को 84 नजर के चश्मे वितरण किए गए। लायंस क्लब सावर के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सुवालका ने बताया कि 18 सितंबर 2024 को स्वर्गीय कौशल्या देवी चौहान की स्मृति में चौहान परिवार द्वारा आयोजित शिविर में 54 रोगियों के ऑपरेशन डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा द्वारा किए गए। उनका डॉक्टर अर्चना द्वारा द्वितीय फॉलो अप शिविर में सभी 54 रोगियों की जांच कर दवा प्रदान की गई तथा कम्पाउन्डर अर्जुन प्रदीप कुमार व लोकेश ने 54 मरीजों की मशीन से जांच कर चश्मा के नंबर निकाले जिनको 23 अक्टूबर को चश्में प्रदान किए जाएंगे। प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने सभी मरीजों से बात करने पर महसूस किया कि ऑपरेशन के बाद चार गुना रोशनी बढ़ी है। 


उन्होंने कहा कि राजस्थान में सावर क्लब ही अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है कि ऑपरेशन के अलावा जरूरतमंद को नजर के चश्मे प्रदान किए जा रहे हैं। फॉलो अप शिविर में सचिव अशोक कुमार जैन सर्विस चेयरपर्सन मनोज कुमार सैनी सहसचिव वीरेंद्र चौहान कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी लायन राजेंद्र प्रताप सिंह शक्तावत उपाध्यक्ष लायन लक्ष्मण कहार कालूराम रेगर ने सराहनीय सेवा प्रदान की।