Article Image
सावर मार्बल खदान में हादसा, 18 वर्षीय श्रमिक की दर्दनाक मौत
सावर कस्बे में आबादी क्षेत्र के समीप संचालित एक मार्बल खदान में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 18 वर्षीय श्रमिक रत्तीराम पुत्र हेमराज भील की म
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 01, 2025 • 1:15 AM IST
Share This Story
सावर कस्बे में आबादी क्षेत्र के समीप संचालित एक मार्बल खदान में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 18 वर्षीय श्रमिक रत्तीराम पुत्र हेमराज भील की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा खदान में सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी और माइनिंग नियमों की अनदेखी के चलते हुआ। चिंताजनक बात यह रही कि हादसे को दबाने की मंशा से खदान संचालकों ने श्रमिक के शव को चुपचाप देवली चिकित्सालय पहुंचा दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित मार्बल खदानें नियमों को ताक पर रखकर चल रही हैं। सेफ्टी के आवश्यक उपकरणों की अनुपस्थिति और प्रशासनिक अनदेखी के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। बावजूद इसके, खनन विभाग व प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement