Article Image
सावर पुलिस ने नकबजनी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सावर थाना पुलिस ने नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 21, 2025 • 6:18 AM IST
Share This Story
सावर थाना पुलिस ने नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोराजमल और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी बनवारी लाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। बीएनएस के तहत प्रार्थी सुगनचंद जैन, निवासी कालेड़ा कंवरजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 मई को वह परिवार सहित सावर में पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने गया था। रात लौटने पर घर और दुकान के ताले टूटे मिले और 2.16 लाख रुपये नकद व सिक्के चोरी हो चुके थे।

सावर थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लेखराज लोधा और हरिसिंह मीणा को संदिग्ध मानते हुए दस्तयाब कर पूछताछ की गई। दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपी लेखराज लोधा (38) और हरिसिंह मीणा (32) दोनों कालेड़ा कंवरजी के निवासी हैं। थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि आरोपी रैकी कर रात के समय बंद मकानों और दुकानों को निशाना बनाते थे। इनके कब्जे से चोरी की गई नकदी बरामद करने के लिए पीसी रिमांड लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।इस कार्रवाई में थानाधिकारी बनवारी लाल के साथ ओमप्रकाश, छोटूराम, प्रदीप कुमार, रामेश्वर गिरी और विजय ने अहम भूमिका निभाई।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement