Article Image
सावर क्षेत्र में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के अंतर्गत गोरधा में हुआ भव्य आयोजन, कलश यात्रा व सरोवर पूजा के साथ ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
सावर, 5 जून- वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सावर पंचायत समिति क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विविध कार्यक्रम आयोज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 05, 2025 • 7:29 AM IST
Share This Story
सावर, 5 जून- वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सावर पंचायत समिति क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लॉक स्तरीय मुख्य आयोजन ग्राम पंचायत गोरधा में सम्पन्न हुआ जिसमें ग्रामीण सहभागिता व उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम का शुभारंभ गोरधा बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना से हुआ इसके बाद सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली जो गोरधा चौराहे से तालाब तक आयोजित हुई। पुरुषों व युवाओं ने ढोल-नगाड़ों पर नृत्य करते हुए भाग लिया। मुख्य समारोह तालाब की पाल पर आयोजित किया गया जहां सरोवर की पूजा के बाद मंचीय कार्यक्रम हुआ।

समारोह में भाजपा जिला देहात महामंत्री रायचंद बागड़ी, विकास अधिकारी चिरंजी लाल वर्मा, सरपंच पपीता देवी मीणा, उपसरपंच लादूराम, सदस्य जेतु देवी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि रायचंद बागड़ी ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी की सोच को जन-जन तक पहुंचाने की बात कहते हुए गोरधा सहित सावर क्षेत्र के लिए स्वीकृत नवीन पेयजल पाइपलाइन योजना और विधायक कोटे से प्रस्तावित ग्रामीण बस सेवा का जिक्र किया। विकास अधिकारी वर्मा ने जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी किशन सैनी, सहायक देवेंद्र वर्मा, प्रेमचंद मेहर और दयाराम मीणा सहित अनेक अधिकारियों का सहयोग रहा। मंच संचालन स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रियंक दाधीच ने किया। आयोजन में हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement