Article Image
स्वर्णकार समाज केकड़ी ने उत्साहपूर्वक मनाया महाराजा अजमीढ़ जयंती, 50 प्रतिभागियों का सम्मान
केकड़ी,17 अक्टूबर- श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज केकड़ी द्वारा श्री महाराजा अजमीढ़ जयंती का दो दिवसीय उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 17, 2024 • 6:49 AM IST
Share This Story
केकड़ी,17 अक्टूबर- श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज केकड़ी द्वारा श्री महाराजा अजमीढ़ जयंती का दो दिवसीय उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केकड़ी शहर सहित उपखंड केकड़ी के समस्त स्वर्णकार बंधु उपस्थित रहे। स्वर्णकार समाज अध्यक्ष गोपालचंद साड़ीरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के सभी परिवार ने सपरिवार सम्मिलित होकर कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल यज्ञ (अग्निहोत्र) में वैदिक मंत्रों से आहुतियां दी गई उसके पश्चात विभिन्न बोलियों लगाई गई जिसमें दीपक की बोली ओम प्रकाश सारडीवाल, बग्गी की बोली कैलाश साड़ीरवाल मेवदाकला , प्रथम घोड़ी की बोली मनीष डसानिया, दितीय घोड़ी की बुद्धिप्रकाश सोनी के रही उसके पश्चात महाराजा अजमीढ़, जी की भव्य शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्ग सदर बाजार, घंटाघर, अजमेरी गेट, खिड़की गेट, होते हुए संस्था भवन में संपन्न हुई।

शोभायात्रा में अजमीढ़ की भव्य झांकी, बग्गी, घोड़ा, घोड़ियां आकर्षण का केंद्र रहे शोभायात्रा में समाज के सभी पुरुष, महिला एवं बच्चे, बच्चियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा भजनों एवं नृत्य की प्रस्तुति की गई खिड़की गेट पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया शोभा यात्रा के पश्चात समाज का सपरिवार सामूहिक भोजन किया गया तत्पश्चात समाज की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें स्वर्णकार समाज के वृद्ध जन जिनकी आयु 75 वर्ष अधिक है 15 पुरुष एवं 16 महिलाओं का साल एवं साफा पहनकर सम्मान किया गया समाज के वही प्रतिभावान जिन्होंने शैक्षणिक को प्रशैक्षणिक क्षेत्र में 75% प्राप्त किए हैं उन 23 प्रतिभाओं का सम्मान किया साथ ही तीन नव नियुक्त कार्मिकों का सम्मान किया गया 14 राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

16 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कक्षा 3 से 7, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कक्षा 8 से 12, चित्रकला प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, चेयर रेस, बच्चों की चेयर रेस, महिला गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता ,बिंदी लगाओ प्रतियोगिता, जल थल, कविता भजन ,गरबा, चम्मच रेस प्रतियोगिताओं के कुल 50 प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के पदाधिकारीगण एवं समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे एवं उनका सहयोग रहा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement