Article Image
स्विफ्ट कार में कर रहे थे नशे की खेप की एस्कॉर्टिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
केकड़ी- भिनाय थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान मादक पदा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 15, 2025 • 8:33 AM IST
Share This Story
केकड़ी- भिनाय थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ की एस्कॉर्टिंग में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी बरामद किया है। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

घटना 9 जुलाई 2024 की है, जब ग्राम राजपुरा (सरवाड़) में दिनदहाड़े अवैध मादक पदार्थ से भरी बोलेरो पिकअप (RJ-01 GC-8698) को तस्करों ने मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। इस घटना से ग्रामीणों और आमजन में भय और अविश्वास का माहौल बन गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने भिनाय थाना टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

भिनाय थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की एस्कॉर्टिंग में लिप्त दो आरोपियों—लक्ष्मण चौहान और मुकेश बजाड़—को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (GJ-06 KP-7212) को भी जब्त कर लिया गया।गौरतलब है कि इस मामले में पहले भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, और अब तक कुल चार आरोपियों को पुलिस अपनी गिरफ्त में ले चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. लक्ष्मण चौहान (24 वर्ष) पुत्र रामाराम, निवासी लेसवा, थाना पीसांगन, जिला अजमेर
2. मुकेश बजाड़ (29 वर्ष) पुत्र चंद्रभान, निवासी बजाड़ मोहल्ला, नांद, थाना पुष्कर, जिला अजमेर
अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने जिले के समस्त थानाधिकारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (केकड़ी) सोराजमल मीणा और वृत्ताधिकारी (केकड़ी) हर्षित शर्मा के सुपरविजन में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भिनाय थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। भिनाय थाना पुलिस की इस कार्रवाई में थानाधिकारी ओमप्रकाश, सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल नंदलाल, कांस्टेबल भागचंद , कांस्टेबल मनमोहन , कांस्टेबल नवल सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार , कांस्टेबल शिवराज, कांस्टेबल ओमसिंह और कांस्टेबल सुरेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement