Local News
Article Image
सावन के पहले सोमवार पर केकड़ी जिले के शिव मंदिरों में भोलेनाथ की जयकार... शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठानों की धूम
22 जुलाई 2024,केकड़ी- केकड़ी जिले में सावन का महीना लगते ही बम बम भोले के जयकारे गुंजायमान होने लगे हैं। शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं और शिव मंद
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 21, 2024 • 9:33 PM IST
Share This Story
22 जुलाई 2024,केकड़ी- केकड़ी जिले में सावन का महीना लगते ही बम बम भोले के जयकारे गुंजायमान होने लगे हैं। शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं और शिव मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। भगवान भोलेनाथ का मंदिरों में दूध, गंगाजल, इत्र, फूलों व फलों से अभिषेक किया जा रहा है और भगवान भोले के प्रिय आक धतूरा को भी अर्पित कर भक्त मनौतियाँ मांग रहे हैं।
केकड़ी जिले के पारा गांव में महादेव मंदिर, खेड़ी महादेव मंदिर, शहर के बस स्टैंड स्थित तहसील में महादेव मंदिर, घंटाघर स्थित भोलेनाथ मंदिर, अस्थल मोहल्ला जालेश्वर मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर सहित जिले के महादेव मंदिरों में भजन-कीर्तन के भी आयोजन हो रहे हैं। इस साल सावन मास में पांच सोमवार होने से इन्हें देश और प्रदेश के लिए शुभ माना जा रहा है।
सावन मास आज से शुरू हो रहा है। इस बार सावन माह में एक अद्भुत संयोग यह रहेगा कि इस माह की शुरुआत भोलेनाथ के प्रिय दिवस सोमवार से होगी और समापन भी सोमवार को ही होगा। इस माह में इस बार पांच सोमवार रहेंगे। 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर समापन होगा। आज सावन के प्रथम सोमवार से ही अल सुबह से शिव मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है। भक्त भगवान शिव पर भक्ति जलाभिषेक कर बेलपत्र समर्पित कर रहे हैं।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 2 days ago
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Local News • 1 week ago
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
Local News • 1 week ago
N A
Local News • 1 week ago
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement