Article Image
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व तैयारी बैठक: जुनियां के विद्यालयों की सहभागिता
8 अगस्त 2024 -राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनियां में स्वतन्त्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारी बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता संरपच कृष्ण गोपाल सै
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 08, 2024 • 3:55 AM IST
Share This Story
8 अगस्त 2024 -राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनियां में स्वतन्त्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारी बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता संरपच कृष्ण गोपाल सैन ने की। उनके साथ कार्यवाहक पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पप्पूलाल रैगर, प्रधानाचार्य बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीधर जाट, राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम प्रतिनिधि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक महेन्द्र कुमार चौधरी, आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल प्रधानाध्यापक मनोज कुमार धाकड़, दिवाकर विद्यालय प्रतिनिधि अरविंद कुमार वैष्णव, और राधास्वामी माध्यमिक विद्यालय प्रतिनिधि सांवर लाल बैरवा की उपस्थिति रही।

बैठक में कार्यक्रम समिति का गठन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्चपास्ट, शारीरिक व्यायाम पी.टी. प्रदर्शन की योजना बनाई गई। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, खेलकूद प्रतियोगिता, और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं श्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
भामाशाह गोपाल लाल गढ़वाल ने गांव के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत 2000 विद्यार्थियों को विशेष भोजन कराने की जिम्मेदारी ली। बैठक में पूर्व सरपंच दुर्गा लाल मेघवंशी, नवल किशोर शर्मा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर गौड़, सामाजिक कार्यकर्ता व भामाशाह सिराजुद्दीन शेख, सुरेश चंद शर्मा, कमलेश माली, बृजेश कुमार आचार्य, और ग्राम राजीविका मिशन जुनियां अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी भाटी ने सफल आयोजन के लिए सुझाव दिए। विद्यालय से व्याख्याता जितेंद्र सिंह शक्तावत, प्रहलाद मीणा, सत्यनारायण वैष्णव, वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार चौहान और पंचायत शिक्षक जितेंद्र सिंह भाटी ने बैठक की व्यवस्था में सहयोग किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement