Article Image
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत मेवदा कला और कनोज में स्वच्छता रैली का आयोजन
केकड़ी, 31 जनवरी 2025: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत मेवदा कला और कनोज में स्वच्छता सभा एवं रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केकड़ी विधायक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 31, 2025 • 5:27 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 31 जनवरी 2025: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत मेवदा कला और कनोज में स्वच्छता सभा एवं रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, जिला कलेक्टर अजमेर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजमेर के निर्देशों एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंचायत समिति केकड़ी के अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश चंद गुर्जर ने ग्रामवासियों को ग्राम सभा के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी को अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम पंचायत की ओर से सफाई कर्मचारियों को मास्क, ग्लव्स, हेड कैप और जैकेट वितरित किए गए ताकि वे स्वच्छता कार्य को सुरक्षित रूप से कर सकें। इसके पश्चात अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश चंद गुर्जर द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण के बाद ग्राम में स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के दौरान जहां-जहां कचरा फैला हुआ था, उसकी सफाई की गई। जहां कीचड़ दिखाई दिया, वहां पर JTA दीनदयाल कीर को प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, सड़क किनारे पड़ी रोड़ियों को हटाने के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। घर-घर कचरा संग्रहण की नियमित व्यवस्था के लिए ठेकेदार को आदेश प्रदान किए गए ताकि नालियों और सड़कों की नियमित सफाई हो सके और ग्राम पंचायत पूरी तरह स्वच्छ एवं सुंदर बनी रहे।

इस कार्यक्रम में पंचायत समिति केकड़ी के अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश चंद गुर्जर, ग्राम पंचायत मेवदा कला के सरपंच शंकर लाल बलाई, ग्राम विकास अधिकारी मिथलेश मीणा, कनिष्ठ सहायक बनना लाल मीणा, ग्राम पंचायत कनोज के सरपंच भागचंद नायक, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमावत, कनिष्ठ सहायक दीपचंद जैन, स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजकुमार कीर, एवं JTA दीनदयाल कीर सहित कई अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement