Article Image
स्वच्छ भारत मिशन के तहत खवास और भराई ग्राम पंचायतों में स्वच्छता रैली और सभा का आयोजन
केकड़ी- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत खवास और भराई में स्वच्छता रैली और ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन केकड़ी विधायक शत्रुघ्न ग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 27, 2025 • 7:52 AM IST
Share This Story
केकड़ी- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत खवास और भराई में स्वच्छता रैली और ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम जिला कलेक्टर अजमेर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजमेर के निर्देशों एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पंचायत समिति केकड़ी की विकास अधिकारी दिशी शर्मा ने ग्राम सभा के माध्यम से स्वच्छता का महत्व समझाते हुए ग्रामवासियों को अपने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सभा में सफाई कर्मचारियों को मास्क, ग्लव्स, हेड कैप, और जैकेट वितरित किए गए।

अतिरिक्त विकास अधिकार महेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद ग्राम में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कचरा और कीचड़ वाले स्थानों की सफाई की गई। जेटीए सागर मल बलाई को कीचड़ वाले स्थानों के सुधार हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
सड़क किनारे की सफाई और कचरा संग्रहण की व्यवस्था
रैली के दौरान सड़क किनारे फैली रोडियों को हटाने के लिए मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही, घर-घर कचरा संग्रहण की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ठेकेदार को आदेश जारी किए गए।

उपस्थित गणमान्य और अधिकारी
इस अवसर पर ग्राम पंचायत खवास की सरपंच उर्मिला न्याति, ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र मंडावरिया, कनिष्ठ सहायक मैंना कंवर, ग्राम पंचायत भराई की सरपंच समोक देवी गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी ज्योति खारोल, कनिष्ठ सहायक श्रुति गुर्जर, और स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजकुमार कीर उपस्थित रहे।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement