केकड़ी- यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी,केकड़ी में आज स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत स्वच्छता जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी स्वच्छता कैंपेन डॉ. निर्मला शर्मा ने रैली को सम्बोधित करते हुए स्वच्छता जागरूकता रैली के महत्व को बताया और छात्र-छात्राओं को समझाया कि स्वच्छता ही विभिन्न बीमारियों से बचने का तरीका है इसलिए हमें लोगों को इसके बारे में जागरूक करना चाहिए।


स्वच्छताअभियान की समन्वयक डॉ डेजी भारद्वाज ने बताया कि अपने आस-पास गंदगी ना फैलाए और दूसरे लोगों को भी सफाई के लिये प्रोत्साहित करें। स्वच्छता अभियान की सह-समन्वयक डॉ.स्वाति शर्मा ने छात्र-छात्राओं से स्वच्छता जागरूकता से संबंधित विभिन्न पोस्टर एवं स्लोगन बनवाये।रैली का नेतृत्व नोडल अधिकारी, स्वच्छता कैंपेन डॉ. निर्मला शर्मा, समन्वयक डॉ. डेजी भारद्वाज और सह-समन्वयक डॉ.स्वाति शर्मा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी,पुरानी CHC बिल्डिंग से लेकर घंटा-घर तक किया। जिसमें समस्त छात्र-छात्राएँ, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारीगण मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं में रैली के प्रति जोश दिखाई दिया और उन्होंने “जन-जन का यह नारा है- स्वच्छता ध्येय हमारा है” और सभी रोगों की एक ही दवाई-घर में रखो साफ सफाई” जैसे नारे लगाकर केकड़ी की गलियों को गुंजायमान किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सा अधीक्षक, डॉ पुनीत आर शाह ने इस पहल की सरहाना की एवं सभी को इस कार्यक्रम में आगे बढ़कर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।