Article Image
सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में 18 जून को होगा भव्य काव्य महोत्सव, हरिओम पंवार को दिया जाएगा सुरेन्द्र दुबे स्मृति सम्मान
केकड़ी- जिले के विश्वविख्यात हास्य कवि एवं संवेदनशील गीतकार स्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान द्वारा 18 जून को केकड़ी में
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 03, 2025 • 4:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी- जिले के विश्वविख्यात हास्य कवि एवं संवेदनशील गीतकार स्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में सुरेन्द्र दुबे स्मृति संस्थान द्वारा 18 जून को केकड़ी में भव्य सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के पदाधिकारियों की आज आयोजित वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गुलगांव जैसे छोटे से गांव में जन्म लेकर पूरी दुनिया में अजमेर जिले का नाम रोशन करने वाले अप्रतिम कवि गीतकार एवं साहित्यकार सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में इस वर्ष भी परंपरागत रूप से भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर वीर रस के सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठित कवि हरिओम पंवार मेरठ को सुरेन्द्र दुबे स्मृति सम्मान से नवाजा जाएगा। यह इस पुरस्कार का छठा संस्करण होगा जिसमें उन्हें एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये की नकद राशि एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया जाएगा। अब तक यह प्रतिष्ठित सम्मान देश के ख्यातनाम साहित्यकारों को प्रदान किया गया है जिनमें शामिल हैं -सुरेन्द्र शर्मा नई दिल्ली, संतोष आनंद प्रख्यात फिल्मी गीतकार नई दिल्ली, पद्मश्री अशोक चक्रधर नई दिल्ली, कीर्ति काले नई दिल्ली पं. सत्यनारायण सत्तन इंदौर । यह देशभर में किसी कवि की स्मृति में व्यक्तिगत संस्थान द्वारा दिए जाने वाला एक विशिष्ट सम्मान माना जाता है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़ा जाएगा यह आयोजन
हाल ही में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत जिस अभूतपूर्व साहस और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया गया वह सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। इस ऐतिहासिक सैन्य पराक्रम की भावना को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने इस वर्ष के आयोजन को ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित करने का निर्णय लिया है। सुरेन्द्र दुबे जहां हास्य व्यंग्य के सशक्त कवि थे वहीं उन्होंने अपने रचनात्मक जीवन में वीर रस की प्रभावशाली रचनाओं का भी सृजन एवं मंचन किया। उनकी इसी बहुआयामी रचनात्मकता को ध्यान में रखते हुए वीर रस के शिखर कवि हरिओम पंवार को सम्मानित किया जाना तय किया गया है। इस अवसर पर भारतीय सेना के एक प्रतिनिधि अथवा पूर्व सैनिक को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उन्हें भी मंच पर सम्मानित किए जाने की योजना है।संस्थान ने यह भी निर्णय लिया है कि वर्ष 2025 के सम्मानित होने वाले कवि की घोषणा भी शीघ्र ही की जाएगी तथा दोनों वर्षों के पुरस्कार एक ही मंच पर एक साथ प्रदान किए जाएंगे।
देशभर के नामचीन कवि होंगे आमंत्रित
कार्यक्रम में देशभर के नामचीन कवियों को आमंत्रित किया जाएगा तथा आयोजन को महोत्सव स्वरूप प्रदान करने हेतु विभिन्न उपसमितियों का गठन भी कर दिया गया है। आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। बैठक में संस्थान के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश दुबे,सचिव डॉ. अविनाश,प्रमुख मानद सदस्य कैलाश मंडेला,केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार एवं गीतकार। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवयित्री कीर्ति काले,वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र जोशी, शिक्षाविद सुभाष जैन,बहादुर सिंह,रामधन प्रजापत,मुकेश जैन,वीरेंद्र मित्तल,बृजराज शर्मा,अनिरुद्ध दुबे तथा स्थानीय गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement