Article Image
सर्दी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में 11 दिन की छुट्टियां
जयपुर, 23 दिसंबर- राजस्थान में शीतकालीन अवकाश शिविरा पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर से शुरू होंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करते
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 22, 2024 • 11:04 PM IST
Share This Story
जयपुर, 23 दिसंबर- राजस्थान में शीतकालीन अवकाश शिविरा पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर से शुरू होंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए यह अवकाश सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू रहेगा। शिविरा पंचांग के अनुसार, यह अवकाश 25 दिसंबर 2024 से पांच जनवरी 2025 तक चलेगा।

पहले भी शिक्षा मंत्री ने बयान दिया था कि कड़ाके की सर्दी पड़ने पर स्कूलों में अवकाश का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, शिविरा पंचांग में तिथि पहले से निर्धारित होने के बावजूद छात्रों और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। शिक्षा विभाग ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि अवकाश 25 दिसंबर से ही प्रभावी होगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सर्दी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है ताकि बच्चों की सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। राज्य के कई हिस्सों में तापमान सात डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। खासकर उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में सुबह और शाम की ठंडी हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होगा और यह 5 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement