Article Image
सरकारी विद्यालयों में 'गुरुजी' देखते हैं मोबाइल, सरकार ने लगाया प्रतिबंध
राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीचर्स को मोबाइल लाने पर रोक लगेगी। मोबाइल को पूरी तरह से बैन किया जाएगा। क्यो
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 06, 2024 • 8:31 AM IST
Share This Story
राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीचर्स को मोबाइल लाने पर रोक लगेगी। मोबाइल को पूरी तरह से बैन किया जाएगा। क्योंकि मोबाइल एक बीमारी है। टीचर्स मोबाइल पर शेयर मार्केट और न जाने क्या-क्या देखते रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

दिलावर ने जयपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश के शिक्षक अब स्कूलों में मोबाइल का उपयोग नहीं कर सकेंगे। क्योंकि भजनलाल सरकार स्कूलों में मोबाइल को बैन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल के कारण शिक्षक पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाते। ऐसे में अब स्कूलों में मोबाइल लाने पर रोक लगेगी।
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, कोई भी अब विद्यालय के अंदर मोबाइल लेकर के नहीं जाएगा। यदि वो आ भी जाता है गलती से तो प्रिंसिपल की रैक में मोबाइल रखेगा। केवल प्रिंसिपल का मोबाइल खुला रहेगा, ताकि किसी के यहां कोई इमरजेंसी हो जाए तो प्रिंसिपल के पास फोन आने पर वो उसको बता देगा या बात करा देगा। इसकी वजह से जो बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है, वो नहीं होगा।
मंत्री दिलावर के अनुसार इससे टीचर बार-बार अपना मोबाइल फोन चेक करने की जगह पढ़ाने पर फोकस करेंगे। शिक्षा मंत्री ने स्कूल समय में किसी भी धार्मिक प्रार्थना के लिए टीचरों के टाइम ऑफ लेने पर भी रोक लगा दी है।
शिक्षा मंत्री ने कहा, सभी विद्यालय में वातावरण ठीक करने के लिए हमने कोशिश की है कि कोई भी अध्यापक स्कूल समय में बालाजी की पूजा करने के नाम पर या नमाज पढ़ने के नाम पर विद्यालय न छोड़े। यदि उसको जाना है तो लिखित में छुट्टी लेकर जाएं। वह भी रजिस्टर में दर्ज होगी कि छुट्टी लेकर गया है। जो बिना छुट्टी लिए जाएगा, उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement