Article Image
सरकार ने दुर्भावना पूर्वक हटाया केकडी जिले को, भुगतना होगा खामियाजा-आहूजा
जिला वापसी की मांग को लेकर कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओ का धरना प्रदर्शन अनवरत जारी है। बुधवार को धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए बार अध्यक्ष मनोज आहूजा ने
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 05, 2025 • 10:24 AM IST
Share This Story
जिला वापसी की मांग को लेकर कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओ का धरना प्रदर्शन अनवरत जारी है। बुधवार को धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए बार अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा कि जनता के बीच अफवाह फैलायी जा रही है कि जिला बनने से जनता को नुकसान है मगर ये तथ्य बिल्कुल गलत है, अगर जिला बनने से किसी नुकसान होता तो देश प्रदेश में इतने जिले नहीं होते बल्कि जिला बनने से जनता को राहत मिलती है प्रशासनिक काम सुगमता से होते है। उन्होंने कहा कि जितने छोटे जिले होंगे उतना प्रशासन की पहुंच जनता के बीच होगी तथा सरकार की योजनाओ की क्रियान्विती शीघ्रता से होगी। गहलोत सरकार ने इसी सोच को रखते हुए प्रदेश में जिलो का गठन किया तथा जहां जरूरत थी तथा जिला मुख्यालय से दूरी के अलावा अन्य कई मापदण्ड देखकर ही केकडी जिले का गठन किया गया था लेकिन भाजपा सरकार ने दुर्भावना पूर्वक केकडी जिले को हटा दिया है जिसका खामियाजा जनता को परेशानी के रूप में उठाना पड रहा है।

इस मौके पर बार अध्यक्ष आहूजा ने कहा कि जिला हटने के बाद लगातार कई जिला स्तरीय कार्यालय धीरे धीरे अब केकडी से जा रहे है, जिला कार्यालयो के जाने के साथ दिन-ब-दिन जनता की परेशानियां बढ रही है मगर अभी भजनलाल सरकार कुम्भकरणी नींद सो रही है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा हैं इस मौके पर अधिवक्ता सलीम गौरी ने काव्य रचनाओ के जरिए उपस्थित अधिवक्ताओ में जोश का संचार किया तथा कहा कि सरकार को जनता के साथ जितना बुरा करना था कर दिया अब मैदान में अधिवक्ता उतर चुके है, जिस प्रकार अधिवक्ता न्यायालय में अपने परिवादी को इंसाफ दिला रहे है अब जनता को भी सरकार से इंसाफ दिलाकर रहेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता चेतन धाभाई, अशोक गढवाल, दशरथ सिंह, बिशन सिंह राजावत, सूर्यकान्त दाधीच, भूपेन्द्र सिंह, हनुमान प्रसाद, मुकेश शर्मा, दशरथ सिंह, नवलकिशोर पारीक, धर्मेन्द्र सिंह, शिवप्रसाद पाराशर, शिवप्रताप सिंह, गजराज सिंह, हेमन्त जैन, नीतिन जैन, जितेन्द्र राजपुरोहित, सीताराम कुमावत, बुद्धिप्रकाश चौधरी, कुलदीप गुर्जर, सांवरलाल चौधरी, मुकेश धवलपुरिया, लोकेश शर्मा, महेन्द्र चौधरी, पवन भाटी आदि मौजूद थे।

वार्ड नं 7 व 8 के लोगों ने दिया आन्दोलन को समर्थन-
अधिवक्ताओ के धरना प्रदर्शन के दौरान बुधवार को कल्याण कॉलोनी क्षेत्र के वार्ड नं 7 व 8 के लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया तथा बार अध्यक्ष को लिखित पत्र देकर अधिवक्ताओ के इस आन्दोलन में अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। वार्डवासियो ने कहा कि सरकार ने जनता के साथ कुठाराघात किया है जनता उसे भुलेगी नहीं तथा भाजपा सरकार को सुद सहित उसका खामियाजा भुगतने को मजबूर करेगी, भजनलाल सरकार अब भी जाग जाए तथा अपनी आंख खोल ले और केकडी को फिर जिले का दर्जा दे देवे अन्यथा जनता चुनावो में सरकार को सबक सिखाने को तैयार है। इस मौके पर वार्ड नं 7 के पार्षद विनोद आचार्य, वार्ड के वरिष्ठजन रघुवीर सैनी, रामेश्वर शर्मा, रमेशचन्द्र पारीक, रामेश्वर कुमावत, सूर्यप्रकाश जोशी, महेश दाधीच, गिरीराज सिंह, कृष्णनाथ, कैलाश जैन, दुर्गालाल प्रजापत, जगदीश टेलर, रामेश्वर शर्मा, ज्ञान देव शर्मा, लदूलाल छीपा, ताराचन्द छीपा, शम्भूलाल सोनी, महेन्द्र सिंह, सत्यनारायण वैष्णव आदि वार्डवासी मौजूद थे।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement