Article Image
स्पा सेंटर पर जबरन मसाज की मांग: मना करने पर हमला, आंख फूटी..अनैतिक गतिविधियों की संभावना पर भी सवाल!
केकड़ी, 7 सितंबर 2024- केकड़ी शहर के परशुराम सर्किल पर स्थित एक स्पा सेंटर में 3 महिलाओं और 1 पुरुष कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ। स्पा संचालिका ने पुलिस को
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 07, 2024 • 7:14 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 7 सितंबर 2024- केकड़ी शहर के परशुराम सर्किल पर स्थित एक स्पा सेंटर में 3 महिलाओं और 1 पुरुष कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ। स्पा संचालिका ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके स्पा सेंटर पर तीन व्यक्ति, जिनमें मुख्य आरोपी पोलूराम जाट शामिल था, जबरदस्ती मसाज कराने के लिए पहुंचे। जब संचालिका ने इनकी मांग ठुकराई, तो उन्होंने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनके एक परिचित टीकमचंद और अन्य महिला कर्मचारियों पर भी हमला किया।

घटना के दौरान पोलूराम ने एक कर्मचारी की आंख पर कड़ा मारकर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उसकी आंख फूट गई। अन्य महिला कर्मचारी को भी बुरी तरह पीटा गया, जिसके कारण उसकी उंगलियां टूट गईं। इस घटना में एक महिला, जो गर्भवती थीं, ने हमलावरों से मिन्नतें की, लेकिन उन्हें बेरहमी से मारा गया।
संचालिका ने तुरंत पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद घायल दोनों महिला को अजमेर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उसी रात, स्पा सेंटर में महेंद्र नाम के कर्मचारी ने सूचना दी कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने स्पा सेंटर में घुसकर तोड़फोड़ की और करीब 1.5 लाख रुपये का सामान, मोबाइल और एलईडी टीवी चुरा लिया।
संचालिका का आरोप है कि यह हमला पूर्व नियोजित था, और इसके पीछे उन लोगों की साजिश है, जिनके नाम पुलिस को पहले ही दिए जा चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
संबंधित धाराएं:
आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 115(2), 126(2), 189(2), 331(6), 109(1), 307, 324(4) बीएनएस शामिल हैं।
अनैतिक गतिविधियों की जांच भी जरूरी
केकड़ी में स्पा सेंटर पर हुए हमले के बाद सिर्फ हिंसा ही नहीं, बल्कि वहां चल रही गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल उठे हैं। स्थानीय समुदाय में यह चर्चा हो रही है कि क्या इन स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य हो रहे थे। स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियों को छिपाने के मामले पहले भी सामने आए हैं, इसलिए पुलिस को इस मामले में सतर्क रहना होगा। एक ओर जहां हिंसा की जांच जरूरी है, वहीं दूसरी ओर यह भी सुनिश्चित करना होगा कि स्पा सेंटर कानूनी दायरे में रहकर संचालित हो रहे हैं। यदि अनैतिक कार्यों की पुष्टि होती है, तो प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनाएं इलाके की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement