Article Image
सनाढ्य ब्राह्मण समाज केकड़ी: जितेंद्र जोशी को मिला नवयुवक मंडल अध्यक्ष का जिम्मा
26 अगस्त 2024, केकड़ी के सनाढ्य ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में समाज के संरक्षक अशोक डुग
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 26, 2024 • 5:53 AM IST
Share This Story
26 अगस्त 2024, केकड़ी के सनाढ्य ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में समाज के संरक्षक अशोक डुगरिया, अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश दुबे और सचिव संतोष कुमार जोशी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान युवा संगठन की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से जितेंद्र जोशी (चिंटू भैया) को पुनः नवयुवक मंडल अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

समाज के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस निर्णय का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि जितेंद्र जोशी अपने पूर्व के कार्यकाल की तरह इस बार भी समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जितेंद्र जोशी ने इस सम्मान के लिए समाज के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और समाज के विकास एवं एकता के लिए अपने समर्पण को दोहराया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement