Article Image
सैनिक सुरक्षा जवान एवं सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर भर्ती कैम्प... 27 जून को केकड़ी पंचायत समिति में भर्ती कैम्प का आयोजन
अजमेर, 20 जून। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इण्डिया स्किल प्लेसमेन्ट के संयुक्त तत्वाधान में अजमेर जिले के ग्रामीण और शहरी शिक्षित
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 20, 2024 • 10:08 AM IST
Share This Story
अजमेर, 20 जून। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इण्डिया स्किल प्लेसमेन्ट के संयुक्त तत्वाधान में अजमेर जिले के ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन शिविरों का आयोजन 21 जून से पंचायत समितियों में किया जाएगा।
वरिष्ठ भर्ती अधिकारी हरे कृष्णा ओझा ने बताया कि ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसिल आॅफ इण्डिया द्वारा 21 जून को मसूदा, 22 जून को पीसांगन, 23 जून को सरवाड़, 24 जून को सावर, 25 जून को श्रीनगर, 26 जून को अजमेर ग्रामीण तथा 27 जून को केकड़ी पंचायत समिति में भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी की योग्यता सैनिक सुरक्षा जवान में 10वीं पास, आयु 19 से 37 वर्ष, लम्बाई 168 सेमी एवं सुपरवाईजर 12वीं, आयु 19 से 37 वर्ष, लम्बाई 170 सेमी होने के साथ ही शारीरिक फिजिकल फीट होना आवश्यक है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों को शिविर में अपनी 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका, दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना होगा। प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के प्रश्चात 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा जवान को 14 हजार से 18 हजार मासिक वेतन, सुपरवाईजर को 16 हजार से 20 हजार रूपए मासिक वेतन पर भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एसबीआई बैंक, यस बैंक, चित्तौड़गढ़ का किला, कुम्भलगढ़ का किला, दिल्ली का लाल किला, चाॅदबावड़ी आभानेरी, भानगढ़ का किला, गुडगांव हीरो होण्डा कम्पनी में पदस्थापन दिया जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement