Article Image
सुधासागर स्कूल में किड्स कार्निवल का आयोजन, सृजनशीलता और स्वावलंबन की मिसाल
केकड़ी के सापुनदा रोड़ स्थित श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार को बाल मेले 'किड्स कॉर्निवल' का भव्य आयोजन किया गया, जिस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 14, 2024 • 7:59 AM IST
Share This Story
केकड़ी के सापुनदा रोड़ स्थित श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार को बाल मेले 'किड्स कॉर्निवल' का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मौलिक कल्पनाओं को मूर्त रूप देते हुए स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार की सृजनात्मक प्रस्तुतियां दी। मेले के अंतर्गत कक्षा छह से बारह तक के करीब 115 छात्र-छात्राओं द्वारा अलग-अलग ग्रुपों में शामिल होकर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दो दर्जन से अधिक दुकानें सजाई गई तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।

मेले के दौरान आगंतुक अभिभावकों व शहर के गणमान्य नागरिकों ने बच्चों की सृजनशीलता की जमकर सराहना की एवं कार्यक्रमों व चटपटे व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया। बच्चों ने मेले में अपने हाथों से बनाकर लाई गई चॉकलेट, चाट-पकौड़ी, भेलपुरी, दही पपड़ी, खमन, जलजीरा, शिकंजी, फ्रूट जूस, स्वीट बॉल, फ्रूट चाट, दाल-पकवान, कचोरी, समोसे, गोलगप्पे, आइसक्रीम, सेव पूड़ी, कुल्फी, मावा केक, कोल्ड कॉफी, कुल्हड़ चाय, फ्रूट कस्टर्ड आदि विभिन्न प्रकार के चटपटे व्यंजनों की सुव्यवस्थित स्टालें लगाई। इन व्यंजनों की खास बात यह रही कि इनमें से किसी में भी आलू, प्याज व लहसुन आदि तामसिक प्रकृति की सामग्री के प्रयोग नहीं किए गए।

मेले को लेकर बच्चों के साथ-साथ अभिभावकगण भी खूब उत्साहित नज़र आए, जिससे स्कूल परिसर के मेला स्थल पर सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक खूब गहमागहमी रही। सभी स्टॉलों पर जमकर बिक्री हुई। अधिकतर स्टॉलों पर खाद्य सामग्रियां खत्म हो जाने से बार बार इंतज़ाम करने पड़े। मेले में बच्चों द्वारा बुद्धि व शारीरिक कौशल से जुड़े खेलों की भी कई स्टालें लगाई गई, जिन्हें खेलने के लिए भीड़ लगी रही।

बच्चों के इस मेले में दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष भंवर बज, स्कूल संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनन्द सोनी, कमेटी सदस्य पवन गंगवाल, विनोद पाटनी व सुकेश गंगवाल आदि अतिथियों ने एक के बाद एक क्रमशः सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान बच्चों ने उन्हें अपनी सामग्रियों व तैयार करने के तरीके के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के मेले जीवन में स्वावलंबन को अंगीकार करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि खुद के हाथ से किये गए कार्य से आत्मसंतुष्टि की अनुभूति तो होती ही है, साथ ही ये क्रियाशीलता हमारी क्षमताओं को निखारकर हमेशा सफलता का मार्ग भी प्रशस्त करती है। निदेशक अजय जैन, मेला प्रभारी प्राचार्य एस एन खंडेलवाल व उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत व आभार प्रदर्शन किया। संचालन श्रीनारायण शर्मा ने किया। उल्लेखनीय है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस स्कूलों में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement