Article Image
सदारा पंचायत भवन पर झंडा नहीं उतारने पर बवाल, ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस
केकड़ी/सावर, 27 जनवरी- सावर पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम सदारा में गणतंत्र दिवस पर हुई ध्वजारोहण की एक चूक ने प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया। रविवार
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 27, 2025 • 8:52 AM IST
Share This Story
केकड़ी/सावर, 27 जनवरी- सावर पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम सदारा में गणतंत्र दिवस पर हुई ध्वजारोहण की एक चूक ने प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया। रविवार को ग्राम पंचायत भवन पर सुबह सरपंच गोविंद जैन और ग्राम विकास अधिकारी प्रेमचंद चौधरी द्वारा तिरंगा फहराया गया लेकिन इसे सूर्यास्त के बाद भी नहीं उतारा गया। सोशल मीडिया पर इस चूक की जानकारी वायरल होते ही पंचायत प्रशासन हरकत में आया और देर रात झंडा उतारा गया। इस घटना के बाद ग्राम पंचायत प्रशासन की लापरवाही को लेकर विकास अधिकारी सावर चिरंजी लाल वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए ग्राम विकास अधिकारी प्रेमचंद चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

देर रात पंचायत भवन पर झंडा लहराता देख स्थानीय लोगों ने इस घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ा। सूचना के बाद प्रशासन के कर्मचारियों ने झंडा उतारा।विकास अधिकारी वर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद सूर्यास्त से पहले झंडा उतारना आवश्यक है। इस लापरवाही के लिए ग्राम विकास अधिकारी से जवाब मांगा गया है। दोषियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement