Article Image
सदारी ग्राम में भवन निर्माण के लिए ग्रामवासियों ने सौंपा ज्ञापन
सावर- नवीन ग्राम पंचायत सदारी के ग्रामवासियों ने पटवार भवन और पशु चिकित्सालय को ग्राम सदारी में ही बनाए जाने की मांग को लेकर तहसीलदार और बीडीओ को ज्ञापन सौं
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 02, 2024 • 5:27 AM IST
Share This Story
सावर- नवीन ग्राम पंचायत सदारी के ग्रामवासियों ने पटवार भवन और पशु चिकित्सालय को ग्राम सदारी में ही बनाए जाने की मांग को लेकर तहसीलदार और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामवासियों का कहना था कि सदारी ग्राम पंचायत का मुख्यालय है इसलिए सभी प्रशासनिक और जनसेवा भवन यहीं बनने चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्रामवासियों ने तहसीलदार और बीडीओ से अपील की कि पटवार भवन और पशु चिकित्सालय दोनों सदारी ग्राम में ही स्थापित किए जाएं। इस पर तहसीलदार और बीडीओ ने आश्वासन दिया कि दोनों भवन ग्राम सदारी में ही बनाए जाएंगे।

इस संदर्भ में केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भी ग्रामवासियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग पूरी की जाएगी। विधायक ने कहा कि दोनों भवनों के निर्माण को लेकर जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में चैन सिंह सदारी, शंकर सिंह राठौड़, संजय जांगिड, शंकर माली, मुकलेश गुर्जर, नंदलाल माली, महावीर गुर्जर, मेवा गुर्जर, महावीर भील, प्रताप कहार, महेंद्र भील और रामधन उपस्थित थे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement