Article Image
संत रविदास जयंती महोत्सव को लेकर रेगर समाज की बैठक, 12 फरवरी को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
केकड़ी- आगामी 12 फ़रवरी को रेगर समाज केकड़ी द्वारा संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाने एवं रात्रि सत्संग समारोह के आयोजन को लेकर कादेड़ा रोड स्थित संस्था भवन प
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 05, 2025 • 6:42 AM IST
Share This Story
केकड़ी- आगामी 12 फ़रवरी को रेगर समाज केकड़ी द्वारा संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाने एवं रात्रि सत्संग समारोह के आयोजन को लेकर कादेड़ा रोड स्थित संस्था भवन परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न गणमान्यजनों ने विचार-विमर्श करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।

सत्संग समिति के अध्यक्ष कैलाश उच्चैनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 फ़रवरी को सुबह 9 बजे आराध्य बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर से कलश में शोभायात्रा का शुभारंभ होगा, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भेरू गेट स्थित मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न होगी। रात्रि में संत-महात्माओं की उपस्थिति में भव्य सत्संग समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।
भव्य शोभायात्रा में होंगे सैकड़ों श्रद्धालु शामिल
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद कांसोटिया ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सजी-धजी 251 महिलाएँ सिर पर मंगल कलश धारण करेंगी, वहीं पुरुष हाथों में धर्म ध्वजा थामे हुए डीजे व बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ेंगे। जयपुर, कोटा, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर सहित कई जिलों से समाज बंधु एवं संत-महात्मा कार्यक्रम में भाग लेने आएँगे।

सफल आयोजन हेतु कमेटियों का गठन
बैठक में भोजन व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, जल व्यवस्था, टेंट एवं पांडाल व्यवस्था, माइक एवं स्टेज व्यवस्था, स्वागत समिति आदि के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया एवं संबंधित दायित्व सौंपे गए, ताकि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
प्रचार-प्रसार दल की नियुक्ति
समाज के अधिकाधिक सदस्यों को कार्यक्रम से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए नौ सदस्यीय दल गठित किया गया, जिसमें मोहनलाल रेगर, महावीर प्रसाद कांसोटिया, सुरेंद्र कांसोटिया, धनरूप गढ़वाल, प्रवीण रेगर सहित अन्य सदस्य शामिल हैं, जो वाहन के माध्यम से विभिन्न गांवों में जाकर जानकारी देंगे।
दानदाताओं के लिए होगा विशेष प्रबंध
शोभायात्रा के दौरान रथ पर बैठने, घोड़ियों पर बैठने आदि व्यवस्थाओं के लिए 10 फ़रवरी को दानदाताओं की बोली लगाई जाएगी। इस क्रम में अधिकतम सहयोग करने वाले समाज बंधुओं को सम्मानपूर्वक यह अवसर प्रदान किया जाएगा।
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर रेगर समाज अध्यक्ष पारसमल कांसोटिया, सत्संग समिति अध्यक्ष कैलाश उच्चैनिया, पूर्व पार्षद मोहनलाल कांसोटिया, गोपाल लाल वर्मा, रामेश्वर गढ़वाल, गोकुल रेगर, रूपा रेगर, महावीर कांसोटिया, प्रवीण रेगर, सुरेंद्र कांसोटिया, गजानंद कांसोटिया, राधेश्याम रेगर, पप्पू उच्चैनिया, रणजीत आरेटिया, सुरेश कांसोटिया, चेतन कोटवाल, रामधन हिनोनिया, सुखलाल रेगर, भागचंद कांसोटिया, रामेश्वर कांसोटिया एवं कई अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement