Article Image
संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर सम्पन्न, 186 यूनिट रक्त संग्रहित
केकड़ी- संत निरंकारी मिशन शाखा केकड़ी द्वारा रविवार को अजमेर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 240 लोगों न
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 29, 2025 • 5:45 AM IST
Share This Story
केकड़ी- संत निरंकारी मिशन शाखा केकड़ी द्वारा रविवार को अजमेर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 240 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 186 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का आयोजन स्थानीय ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी के निर्देशन में किया गया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया सहायक रामचंद टहलानी ने बताया कि 186 यूनिट रक्त में से 54 यूनिट जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, 51 यूनिट जनाना अस्पताल अजमेर तथा 81 यूनिट राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी द्वारा संग्रहित की गई।

रक्त संग्रहण में तीनों अस्पतालों की टीमों ने भाग लिया, जिनमें जेएलएन अस्पताल से डॉ. विभा, जनाना अस्पताल से डॉ. दीक्षा त्रिपाठी एवं केकड़ी जिला अस्पताल से डॉ. लोकेश धाकड़ और काउंसलर विनोद साहू शामिल रहे। कार्यक्रम में विधायक के प्रतिनिधि अश्विनी कुमार, राजवीर हावा, गजेंद्र गैरोटिया, गीता भवन के सदस्य सुरेंद्र जोशी, प्रमुख व्यवसायी धनेश जैन, आनंद शारदा, सिंधी भ्रातृ मंडल से बलराज महरचंदानी, डॉ. मुकेश माथुर, किशनप्रकाश सोनी सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने शिविर का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की और कई प्रतिनिधियों ने स्वयं भी रक्तदान किया। यह शिविर तुंगा, जयपुर ब्रांच के संयोजक महात्मा रतनलाल सैनी की देखरेख तथा टांकावास ब्रांच के कालूराम जी के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन स्थानीय ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी ने किया और समस्त रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीमों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement