Article Image
संत निरंकारी मिशन केकड़ी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 212 यूनिट रक्त संकलित
केकड़ी: संत निरंकारी मिशन ब्रांच केकड़ी द्वारा अजमेर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 30, 2024 • 5:54 AM IST
Share This Story
केकड़ी: संत निरंकारी मिशन ब्रांच केकड़ी द्वारा अजमेर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी ने बताया कि केकड़ी क्षेत्र के हर वर्ग ने रक्तदान हेतु उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि जिला केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम थे। विशिष्ट अतिथियों में शिक्षाविद ज्ञानचंद सुराणा, प्रमुख समाजसेवी कृष्णानंद तिवाडी, नायब तहसीलदार रमेश राजोरा, और जिला चिकित्सालय के पीएमओ नवीन जांगिड़ शामिल थे। सभी अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन जिंदगियों को बचाया जा सकता है, और रक्तदान मानवता के लिए एक महान सेवा है।

रक्तदान शिविर में हर रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। ब्रांच के मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी ने बताया कि शिविर में कुल 212 यूनिट रक्त संकलित किया गया, जिसमें 65 यूनिट जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, 87 यूनिट राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी, और 60 यूनिट राजकीय जिला चिकित्सालय अजमेर ने संकलित किया।

इस शिविर में डॉक्टर डीआर आयुष वर्मा, गंगा सिंह (जवाहरलाल नेहरू अस्पताल), डॉक्टर अभिषेक पारीक (केकड़ी जिला अस्पताल), और डॉक्टर त्रिलोक मीणा (जनाना अस्पताल अजमेर) ने अपनी टीमों के साथ सहयोग प्रदान किया। होम्योपैथी चिकित्सालय के डॉक्टर मुकेश माथुर, सिंधी भ्रात्री संरक्षक मंडल के शंकर होतचंदानी, बाबूलाल भगतानी, प्रमुख व्यवसायी शिवरतन मूंदड़ा, आनंद शारदा, हरिनारायण मंत्री, और रामनारायण करवा ने शिविर का अवलोकन कर इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस शिविर में मानव सेवा धर्मार्थ ट्रस्ट, भारत विकास परिषद, बढ़ते कदम संस्थान सहित केकड़ी की कई सामाजिक संस्थाओं ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रक्तदान किया।

जोनल इंचार्ज धमन दास निरंकारी की देखरेख में, टाँकावास सेवादल इंचार्ज बालूराम कहार, प्रेम जेठवानी, टाँकावास ब्रांच मुखी कालूराम निरंकारी, गुलगांव ब्रांच मुखी गोपाल लाल, और मालपुरा ब्रांच मुखी सुरेश कुमार के नेतृत्व में सेवादारों ने अपनी सेवाएं दीं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement