Article Image
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का सामाजिक सरोकार
केकड़ी:– इंसान ने अपने विकास के लिए हमेशा ही प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया है उसी का परिणाम है कि आज हम पर्यावरण में पतन देख रहे हैं। सद्गुरु माता सुदीक्ष
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 27, 2024 • 6:41 AM IST
Share This Story
केकड़ी:– इंसान ने अपने विकास के लिए हमेशा ही प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया है उसी का परिणाम है कि आज हम पर्यावरण में पतन देख रहे हैं। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेश अनुसार संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन के विषय के अनुरूप पूरे भारतवर्ष में पधारोपण अभियान किया जाता रहा है वही निरंकारी मिशन अपने इन अभियानों द्वारा आज की युवा पीढ़ी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर रहा है जो की आने वाले समय का उज्ज्वल भविष्य होगा।

इसी कड़ी के अंतर्गत आज केकड़ी में भी देवगांव गेट बाहर स्थित मुक्तिधाम पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले संत निरंकारी मंडल कीकेकड़ी ब्रांच के मुखी अशोक कुमार रंगवानी के दिशा निर्देश में 200 फ़ारकस पौधों का पौधारोपण का शुभारंभ किया गया है।जिसका तीन वर्ष तक लगातार ध्यान रखा जाएगा जो कि आने वाले समय में बहुत ही सुंदर रूप बनकर सामने आएगा।

संत निरंकारी मंडल केकड़ी ब्रांच उक्त मुक्तिधाम में पिछले 5 सालों से लगातार समय-समय पर पौधारोपण कर सार संभाल करता आ रहा है। यह सब सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वादों से संभव हो पाया है। मंडल के सेवादार महात्मा चेतन भगतानी की सार सम्भाल की सेवाऐं मुक्ति धाम पर हमेशा रहती है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement